← Back to News

महिला स्वावलंबन: 50 से अधिक ग्रामीण बेटियों को निःशुल्क सिलाई व ब्यूटी प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित

28 Sep 2026

बाबा श्याम चैरिटेबिल सोसाइटी द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने हेतु संचालित निःशुल्क व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र (सरिता ब्यूटी पार्लर एवं सिलाई इंस्टीट्यूट) के दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया।

एक माह के सघन प्रशिक्षण उपरांत 50 से अधिक ग्रामीण बेटियों एवं महिलाओं को सिलाई, कढ़ाई, मेंहदी एवं ब्यूटी पार्लर कार्य में दक्षता हासिल करने पर सोसाइटी की ओर से अधिकृत प्रमाण पत्र भेंट किए गए। सचिव चमन यादव जी ने कहा कि सशक्त नारी ही सशक्त समाज की आधारशिला है और संस्था ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार स्थापित करने में हरसंभव सहयोग प्रदान करती रहेगी।
Chat With Us