← Back to News

School Chalo Abhiyan: Encouraging Children Towards Education & Distributing Free Stationery

31 Aug 2026

बाबा श्याम चैरिटेबिल सोसाइटी के तत्वावधान में 'स्कूल चलो अभियान' एवं निःशुल्क शैक्षिक सामग्री वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। संस्था के प्रबंधक/सचिव चमन यादव जी ने प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों को कॉपियां, पेंसिल, पेन, ड्रॉइंग बुक्स एवं आवश्यक स्टेशनरी किट वितरित की।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय जाने के लिए प्रेरित करना है। संस्था का मानना है कि कोई भी बच्चा केवल किताबों और कॉपियों के अभाव में शिक्षा से वंचित न रहे। अभिभावकों को भी बच्चों की नियमित पढ़ाई और उज्ज्वल भविष्य के प्रति जागरूक किया गया।
Chat With Us