मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह: बोर्ड टॉपर्स को सम्मान पत्र, मेडल व ₹11,000 छात्रवृत्ति चेक प्रदान
10 Oct 2026
बाबा श्याम चैरिटेबिल सोसाइटी द्वारा हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं हेतु भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में दर्जनों मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, मेडल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वहीं उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाली छात्रा सोनम यादव को उच्च शिक्षा के प्रोत्साहन हेतु ₹11,000 का छात्रवृत्ति चेक और बाबा श्याम जी की स्मृति तस्वीर सप्रेम भेंट की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने विद्यार्थियों को लगन व निष्ठा से अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने हेतु प्रेरित किया।