निःशुल्क स्वास्थ्य एवं रक्त जांच शिविर: SN जनसेवा मेडिकल संस्थान द्वारा सैकड़ों नागरिकों को मिला स्वास्थ्य लाभ
15 Sep 2026
बाबा श्याम चैरिटेबिल सोसाइटी द्वारा संचालित SN जनसेवा मेडिकल पॉइंट एवं SN पैथोलॉजी हेल्थकेयर क्लीनिक के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य एवं रक्त जांच शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर में अनुभवी डॉक्टरों एवं पैथोलॉजिस्ट्स द्वारा ग्रामीणों के निःशुल्क ब्लड टेस्ट (TSH, Sugar, CBC, HB) किए गए और परामर्श के साथ निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं।
सोसाइटी द्वारा शुरू किए गए ₹200 वार्षिक हेल्थ कार्ड योजना के लाभों से भी लोगों को अवगत कराया गया, जिससे ग्रामीण व मध्यमवर्गीय परिवारों को महंगे इलाज और दवाओं के भारी खर्च से बड़ी राहत मिल रही है।