Baba Shyam Charitable Society Organizes Green India Campaign & Tree Plantation Drive
31 Aug 2026
पर्यावरण संरक्षण और हरियाली संवर्धन के संकल्प के साथ बाबा श्याम चैरिटेबिल सोसाइटी द्वारा 'ग्रीन इंडिया कैंपेन' के अंतर्गत ग्राम मौढ़ा एवं आसपास के क्षेत्रों में सघन वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।
कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष रामनिवास यादव जी एवं प्रबंधक/सचिव चमन यादव जी ने ग्रामीणों और युवाओं के साथ मिलकर छायादार एवं फलदार पौधे रोपे। साथ ही उपस्थित जनसमूह को पर्यावरण सुरक्षा, जल संरक्षण और पेड़ों की सुरक्षा का संकल्प दिलाया गया ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त पर्यावरण मिल सके।